
• ग़ज़ा स्थित अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पूरे क्षेत्र में इसराइली हमलों में कम से कम 72 लोग मारे गए हैं.
• ग़ज़ा के सरकारी मीडिया कार्यालय का कहना है कि पिछले चार सप्ताह में मानवीय आपूर्ति तक पहुंचने का प्रयास करते समय इसराइली बलों द्वारा कम से कम 549 फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी गई, तथा अमेरिका और इसराइल समर्पित ग़ज़ा मानवीय फाउंडेशन GHF सहायता वितरण स्थलों पर या उसके आसपास 4,066 अन्य घायल हो गए.
• ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा कि उनके देश ने इसराइल के साथ हालिया संघर्ष में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाकर “अमेरिका के चेहरे पर तमाचा” मारा है और कहा की ईरान कभी भी “आत्मसमर्पण” नहीं करेगा.
• ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध में कम से कम 56,259 लोग मारे गए हैं और 132,458 घायल हुए हैं.
ग़ज़ा शहर पर इसराइली हमले में सात लोगों की मौत
इस हमले में कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए, जो कि ग़ज़ा पट्टी के उत्तर में स्थित तुफ्फाह इलाके में हुआ.
यह जानकारी हमें क्षेत्र के अल-अहली अरब अस्पताल, जिसे बैपटिस्ट अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है, के सूत्रों से मिली है.