पाकिस्तान ने दावा किया है की, 5 भारतीय लडा़कू विमान और 1 ड्रोन को मार गिराया है

भारत ने कहा कि उसने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कई जगह “आतंकी ठिकानों” को टारगेट किया है.

वहीं पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के पांच लड़ाकू विमान और एक ड्रोन को मार गिराया है. हालांकि, भारत की ओर से पाकिस्तान के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

समाचार एजेंसी रायटर्स के शेयर किए गए वीडियो में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी ने कहा है, “अब तक, मैं आपको पुष्टि कर सकता हूं की पांच भारतीय लड़ाकू विमान और एक ड्रोन- जिनमें तीन रफ़ाल, एक एसयू- 30 और एक मिग- 29 शामिल है- और एक हेरॉन ड्रोन भी मार गिराया है.”

भारत की ओर से की गई एक प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर हमले की जानकारी दी गई है.

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है कि भारत ने सीमा पार से हो रहे हमलों का जवाब देने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए हमला किया है.

हालांकि भारत ने भारतीय लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने के पाकिस्तान के दावे पर, भारत की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Related Posts

रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…