मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्या कहा ?

कांग्रेस पार्टी आज अपना 140वां स्थापना दिवस मना रही है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

खड़गे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “जो कहते हैं कि कांग्रेस खत्म हो गई है, उन्हें मैं बताना चाहता हूं हमारे पास सत्ता कम हो सकती है, लेकिन हमारी रीढ़ अभी भी सीधी है.”

आगे कहा, “हमने न संविधान से समझौता किया, न धर्मनिरपेक्षता से न ही गरीबों के हकों से. हम सत्ता में ना हों, लेकिन सौदेबाज़ी नहीं करेंगे.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगा और ना ही कभी मंदिर-मस्जिद पर नफ़रत फैलाई है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “कांग्रेस जोड़ती है, बीजेपी तोड़ती है. कांग्रेस ने धर्म को आस्था तक ही रखा, लेकिन कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति बना दिया है. आज बीजेपी के पास सत्ता है, लेकिन उनके पास सच्चाई नहीं है.”

उन्होंने कहा, “इसीलिए कभी आंकड़े छिपाए जाते हैं, कभी जनगणना रोकी जाती है, कभी संविधान बदलने की बातें होती है. आज जो इतिहास पर भाषण दे रहे हैं, उनके पूर्वज इतिहास से भाग रहे थे.”

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के ध्वज को फहराने के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस ने अन्य नेता दिल्ली के इंदिरा भवन पहुंचे थे.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे