ईरान में कार्रवाई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा

ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है: “हम कुछ बहुत मज़बूत विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. मुझे हर घंटे रिपोर्ट मिल रही है, और हम बहुत जल्द कोई निर्णय लेंगे.”

मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल किया गया कि, “क्या अमेरिका को ईरान पर कार्रवाई करनी पड़ेगी.”

इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, “ऐसा लगता है कि सारी हदें पार हो गई हैं. कुछ ऐसे लोग मारे गए हैं जिन्हें मारा नहीं जाना चाहिए था. अगर नेताओं कि बात करें, तो मुझे नहीं पता कि वे नेता हैं या सिर्फ हिंसा के जरिए शासन कर रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हम और हमारी सेना इस मामले को बहुत गंभीरता से देख रहे हैं और कुछ कड़े विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.”

ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सैन्य हस्तक्षेप की चेतावनी के जवाब में ईरान ने भी धमकी दी है.

ईरान ने कहा कि किसी भी अमेरिकी हमले की सूरत में इजरायल और क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे “वैध लक्ष्य” होंगे.

इस बीच, तीन जानकार इजरायली सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान में अमेरिका के किसी भी संभावित हस्तक्षेप की आशंका में इजरायल हाई अलर्ट पर है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे