महाराष्ट्र निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों का शुक्रिया अदा किया.
AIMIM पार्टी ने 13 नगर निगमों में 125 वार्डों में जीत दर्ज की है, पिछले नगर निगम चुनावों में जीते गए 56 वार्डों की तुलना में कहीं अधिक है. AIMIM का महाराष्ट्र में अब तक का सबसे मज़बूत प्रदर्शन माना जा रहा है.
ओवैसी की पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र के 13 नगर निगमों की 125 सीटें जीती है.
असदुद्दीन ओवैसी ने जीते गए पार्षदों को हिदायत दी है कि वे अवामों के बीच जाकर काम करते रहें.
असद्दुदीन ओवैसी ने कहा, “महाराष्ट्र में AIMIM का 125 उम्मीदवार कामयाब हुए हैं. मैं महाराष्ट्र की आवाम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और तमाम नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा.”
आगे कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि जो हमारे उम्मीदवार कामयाब हुए हैं, वो अवाम की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. साथ ही कहा चुनाव प्रचार के दौरान नेता जिस तरीके से जनता के बीच जाते हैं और मिलते हैं, उसको बरकरार रखना बहुत मुश्किल है.”
उन्होंने अपने पार्षदों से कहा कि आप सब जनता के बीच रहिए और अपने वार्ड में विकास के काम कराइए.