ईरानी राष्ट्रपति ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ वार्ता शुरू करने का आदेश दिया

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने का आदेश दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रविवार को ईरान के साथ एक समझौते कि उम्मीद जताने के बाद, फ़ार्स ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया, “ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के निर्देश दिए हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि, “ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका परमाणु मुद्दे पर बातचीत करेंगे.” यही खबर सरकारी अखबार “ईरान” और सुधारवादी अखबार “शार्ग” ने भी प्रकाशित की.

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोमवार को कहा कि तेहरान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ तनाव से निपटने के लिए विभिन्न राजनयिक तरीकों के विवरण पर विचार कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ईरान को आने वाले दिनों में नतीजे हासिल करने की उम्मीद है.

ईरान ने सोमवार को इस बात से इनकार किया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए कोई समय सीमा तय की है.

ईरान के लिए समय सीमा तय करने के संबंध में ट्रंप के बयान के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में, प्रवक्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि “ईरान हमेशा कूटनीतिक प्रक्रिया में ईमानदारी और गंभीरता के साथ काम करता है, लेकिन वह कभी भी अल्टीमेटम स्वीकार नहीं करता है. इसलिए, इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती.”

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…