अमेरिका ने कहा ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है, लेकिन कोशिश कर रहे हैं

Spread the love

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ईरान के साथ समझौता करना ‘जटिल’ है, लेकिन वाशिंगटन समझौता के लिए कोशिश कर रहा.

स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि वाशिंगटन एक सार्थक समझौते तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है.

रूबियो ने कहा, “ईरान के साथ अभी तक कोई भी सफल समझौता नहीं हो पाया है, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं.”

ईरान के साथ वार्ता की जटिलता को समझाते हुए मार्को रूबियो ने कहा, “हम कट्टरपंथी शिया धर्मगुरुओं से निपट रहे हैं. हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जो अपने भू-राजनीतिक निर्णयों को पूरी तरह से न्यायशास्त्र और धर्मशास्त्र पर आधारित करते हैं.”

मार्को रूबियो ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस समय ईरान से संबंधित महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे और हम देखेंगे कि इसका क्या परिणाम निकलता है.”

स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मंगलवार को जिनेवा में होने वाली वार्ता के लिए अमेरिका के तरफ से वार्ताकार हैं.

ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार्ता एक सप्ताह से अधिक समय पहले ओमान की राजधानी मस्कट में शुरू हुई थी, और वार्ता का दूसरा दौर मंगलवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होने कि उम्मीद है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *