ईरान ने कहा अमेरिका से बातचीत के लिए एक मसौदा तैयार किया गया है

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत के लिए एक मसौदा तैयार किया गया है.

अब्बास अरागची ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान कही है.

गौरतलब है कि ईरानी मंत्री और आईएईए के प्रमुख के बीच ये वार्ताएं तेहरान और वाशिंगटन के बीच ओमान की मध्यस्थता में जिनेवा में हुई वार्ता के दूसरे दौर के बाद हुई है.

मंगलवार को अब्बास ने कहा कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच संघर्ष को रोकने के लिए एक समझौते हेतु “मार्गदर्शक सिद्धांतों” पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि ईरान ने अभी तक अमेरिका की सभी “रेड लाइन्स” को स्वीकार नहीं किया है.

वहीं, अमेरिकी ऊर्जा के सचिव क्रिस राइट ने चेतावनी दी है कि वाशिंगटन तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए “हर संभव प्रयास करेगा.”

अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि अमेरिकी सेना शनिवार तक ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार है, लेकिन हमले के संबंध में “ट्रंप द्वारा” कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…