ट्रंप ने कहा अगले 10 दिनों में पता चल जाएगा, अमेरिका ईरान पर हमला करेगा या नहीं

Spread the love

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 10 दिनों में दुनिया को पता चल जाएगा कि ईरान समझौते पर सहमत होता है या अमेरिका उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दुनिया को “अगले 10 दिनों में” पता चल जाएगा कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत करेगा या सैन्य कार्रवाई करेगा.

वाशिंगटन डीसी में अपने बोर्ड ऑफ पीस की उद्घाटन बैठक में, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के बारे में कहा, “हमे एक सार्थक समझौता करना होगा अन्यथा बुरी चीजें होंगी.”

बता दें कि हाल के दिनों में, अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई है, जबकि स्विट्जरलैंड में अमेरिकी और ईरानी वार्ताकारों के बीच बातचीत में भी प्रगति की खबरें आई है.

ट्रंप ने कहा कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर, जो ट्रंप के दामाद भी हैं, ने ईरान के साथ “कुछ बहुत अच्छी बैठकें” की.

पिछले साल जून में अमेरिकी मिसाइलों और विमानों ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था, और खबरों के मुताबिक व्हाइट हाउस इस सप्ताह हमले के नए विकल्पों पर चर्चा कर रहा है.

अमेरिकी कांग्रेस के कई सदस्यों ने ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई का विरोध व्यक्त किया है.

वहीं, ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका को ईरान पर संभावित हमलों के लिए रॉयल एयर फोर्स के हवाई अड्डों का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *