इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है, ईरान में विस्फोटों की आवाज सुनाई गई

इजरायल ने ईरान के खिलाफ़ ‘पूर्वव्यापी हमला’ शुरू कर दिया है, इजरायल के रक्षा मंत्री ने हमले की पुष्टि की है.

ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी ने ईरान के राजधानी तेहरान में तीन विस्फोटों की सूचना दी है.

आज सुबह जारी एक बयान में, इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने पूरे इजरायल में विशेष और स्थायी आपातकाल लागू करने की घोषणा की.

इरानी मीडिया ने कहा, “तेहरान के उत्तर और पूर्व में धमाकों की आवाजें सुनी गई.”

ईरानी मिडिया तेहरान में और अधिक विस्फोटों की सूचना दे रहा है.

इजरायल ने नागरिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है.

इजरायली अधिकारियों का कहना है कि ईरान पर देश के हमले के बाद शनिवार को उनके हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया था.

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से “यूरेनियम संवर्धन न करने” की मांग की थी. ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि वे वार्ता में ईरान के रुख से संतुष्ट नहीं हैं और वे परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली समाग्री के उत्पादन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

ईरानी मीडिया के मुताबिक – तेहरान, कोम, और तब्रिज समेत कई शहरों में हमले हुए हैं.

ईरानी मीडिया ने तेहरान समेत देश भर के कई शहरों में विस्फोटों की पुष्टि की है. ईरानी समाचार एजेंसियों के अनुसार, ईरान के विभिन्न शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गई.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, तेहरान के अलावा, करमानशाह, कोम, लोरेस्टान, कराज और तबरीज उन शहरों में शामिल है. जहां पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गई है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…