ट्रंप ने कहा कि इजरायल के साथ ईरान पर हमले में अमेरिका भी संलिप्त है

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान हमले में संलिप्तता की पुष्टि की है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ पर एक वीडियो पोस्ट किया और उस वीडियो में इस बात की पुष्टि की है कि ईरान पर हुए हमले में संयुक्त राज्य अमेरिका भी संलिप्त है.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान में ‘बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान’ शुरू कर दिए हैं, उन्होंने ये भी घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिए हैं.

ट्रंप ने बयान में कहा कि ‘हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनके मिसाइल उद्योग को तबाह कर देंगे.’

उन्होंने कहा कि हमने बार बार समझौता करने की कोशिश की. हमने सचमुच कोशिश की है ट्रंप कहते हैं.

ईरान पर इजरायल के हमले के बाद, अब यह खबर सामने आई है कि ईरान और तेहरान के अन्य शहरों पर हमलों के साथ-साथ समाचार एजेंसी की वेबसाइट को भी हैक कर लिया गया था.

ईरानी समाचार एजेंसी ने वेबसाइट पर हुए हमले की पुष्टि की और कहा कि वे इस समस्या का समाधान कर रहे हैं.

ट्रंप ने कहा कि ईरान ऐसी मिसाइलें विकसित कर रहा है जो यूरोप के लिए खतरा बन सकती है.

वीडियो वाले बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान “अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने और लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित करने की कोशिश कर रहा है जो हमारे बहुत अच्छे दोस्तों और यूरोपीय सहयोगियों के लिए खतरा बन सकती है.”

ट्रंप ने आगे कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरा बनने से रोकने के लिए “एक बड़ी कार्रवाई” कर रहा है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…