ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

Spread the love

ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हमले में नौ लोग मारे गए हैं और 27 घायल हुए हैं.

गौरतलब है कि ईरान कि ओर से किए गए हमले में संयुक्त अरब अमीरात में एक व्यक्ति और कुवैत में एक व्यक्ति की मौत हुई है. साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं.

इजरायल रक्षा बलों के अनुसार, ईरान ने यरुशलम के पश्चिम में स्थित बेत शेमेश शहर पर सीधे मिसाइल दागी. इस हमले में “निर्दोष नागरिकों” की मौत हुई है क्योंकि एक पूजा स्थल था जहां पर लोग शरण लिए हुए थे. पुलिस का कहना है कि अभी भी 11 लोग लापता हैं.

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जहाजों पर हुए हमलों के कारण वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें 78.25 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है.

अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने मध्य पूर्व में अपने हमले जारी रखे हैं, और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कम से कम तीन जहाजों पर हुए हमलों के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है.

हिजबुल्लाह और इजरायल ने एक दूसरे पर किए हमला

इजरायल पर हिजबुल्लाह के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद पलटवार करते हुए इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हमले किए. इससे पहले, ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह ने उतरी इजरायल में रॉकेट दागे थे.

हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई की हत्या के जवाब में इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं.

ईरानी अधिकारियों का दावा है कि मनाब हमले में कम से कम 153 लोग मारे गए हैं

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर हुए कथित हमले में बच्चों सहित कम से कम 153 लोग मारे गए हैं. ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को दोषी ठहराया है.

वहीं, अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) का कहना है कि वह घटना की रिपोर्टों की समीक्षा कर रही है, जबकि इजरायली सेना का कहना है कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…