पाकिस्तान ने भारत के सैन्य अड्डे पर हाई स्पीड मिसाइल दागी, कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने बताया की

कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने बताया है कि पंजाब के सैन्य अड्डे पर रात 1:40 पर पाकिस्तान की ओर से हाई स्पीड मिसाइल दागी गई. सोफ़िया कुरैशी ने शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर की गई भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में बताया.

कर्नल सोफ़िया ने बताया की, “पाकिस्तान के सेना ने पूरे पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियां जारी रखी है. नियंत्रण रेखा पर ड्रोन घुसपैठ और भारी हथियारों से गोलीबारी की गई है. श्रीनगर से नलिया तक 26 जगहों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की गई जिसमें से अधिकतर को नाकाम कर दिया गया.”

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के उधमपुर, भुज, पठानकोट, भठिंडा और आदमपुर सैन्य हवाई अड्डों को साजो-समान और कर्मियों को भारी नुकसान पहुंचाया है.

कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने ये भी बताया कि पंजाब के सैन्य अड्डे पर रात 1:40 पर पाकिस्तान की ओर से हाई स्पीड मिसाइलें दागी गई. लेकिन भारत ने इस मिसाइल को निष्क्रिय कर दिया.

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच लगातार चौथे दिन विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ भारतीय थल सेना की कर्नल सोफ़िया कुरैशी और भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने फेस ब्रीफिंग की.

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “पाकिस्तान की गतिविधियां लगातार उकसाने वाली रही है. जवाब में भारत ने इन उकसाऊ हरकतों का जवाब दिया है.”

पाकिस्तान ने भारत के इस बयान पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…