एप्पल ने आईफोन-16 सीरीज लॉन्च कर दी है. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एप्पल पार्क में आयोजित एक इवेंट में एक के बाद एक एप्पल के कई नए डिवाइस लॉन्च किए गए. 

कंपनी ने एप्पल वॉच सीरीज-10, एयरपॉड्स-4, एप्पल वॉच अल्ट्रा-2 एयरपॉड्स मैक्स लॉन्च करने के बाद iPhone-16 सीरीज से पर्दा हटाया. 

इस सीरीज में कुल चार मॉडल पेश किए गए हैं. 

1. iPhone- 16 

2. iPhone- 16Plus

3. iPhone- 16Pro

4. iPhone- 16Promax

एप्पल के इस इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर खासा जोर देखने को मिला ऐसे में अब iPhone की नई सीरीज कंपनी के अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम एप्पल इंटेलिजेंट के साथ आ रही है. 

हालांकि एप्पल इंटेलिजेंस फ्यूचर्स अभी कुछ महीने बाद ही शुरू हो सकेगा,  पहले इसे बीटा वर्जन में कुछ देशों में ही शुरू किया जाएगा. 

iPhone-16 सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें जानिए

कैमरा कंट्रोल नई सीरीज में कैमरा एक्शन कंट्रोल के लिए साइड पैनल में एक बटन है, इसके इस्तेमाल से यूजर्स कैमरा ऐप को खोलना, पिक्चर्स क्लिक करने, वीडियो बनाने, जूम, एक्स्पोज़र, डेप्थ फील्ड कंट्रोल जैसा काम कर सकते हैं. 

कंपनी का दावा है कि इससे iPhone से वीडियो बनाने और पिक्चर क्लिक करने में आसानी होगी. कुछ महीनो के बाद से एप्पल इंटेलिजेंस के शुरू होते ही कैमरा कंट्रोल के जरिए युज्यूल इंटेलिजेंस भी यूजर्स को मिल सकेगा. 

एक्शन बटन इस सीरीज में एक्शन बटन भी जोड़ा गया है, इसके इस्तेमाल से यूजर्स एक बार प्रेस करके कई फंक्शन के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं. जैसे फ्लैशलाइट, कैमरा, रिंग या साइलेंट मोड में स्विच कर सकते हैं. इसके अलावा भी कई ऑप्शन है. 

A18 चिप कंपनी का कहना है कि एप्पल इंटेलिजेंस के लिए खास तौर पर नई सीरीज में a18 चिप का इस्तेमाल किया गया है, जो पिछले iPhone सीरीज से दो जेनरेशन आगे की चिप है. कंपनी का कहना है कि इससे पावर एफिशिएंसी बढ़ेगी और बैटरी लाइफ में भी सुधार आएगा.

कैमरा iPhone-16 में 48 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है. साथ ही फोटो लेंस 2X जूम की क्षमता रखता है. वहीं iPhone-16 प्रो में ये 5x जूम की क्षमता रखता है. 

बैटरी कंपनी का दावा है कि iPhone-16 में 27 घंटे तक की वीडियो प्ले बैक की क्षमता है वहीं iPhone-16 प्रो 33 घंटे तक वीडियो प्ले बैक कर सकता है. 

कलर, डिस्प्ले , कैपेसिटी iPhone-16 और iPhone-16 प्लस कुल 5 रंगों में उपलब्ध है. 

काला,  सफेद, गुलाबी, टील, अल्ट्रामरीन

वहीं iPhone-16 प्रो और iPhone-16 प्रो मैक्स चार रंगों में उपलब्ध है. 

ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, नैचुरल टाइटेनियम, डेजर्ट टाइटेनियम. 

डिस्प्ले की साइज की बात करें तो iPhone-16 का साइज 6.01 इंच और iPhone-16 Plus का साइज 6.7 इंच का है. वहीं iPhone-16 Pro का साइज 6.3 इंच और iPhone-16 Pro Max का साइज 6.9 इंच का है. 

कैपेसिटी के मामले में iPhone-16 और iPhone-16 Plus के तीन वेरिएंट हैं. 128GB, 256GB, 512GB

iPhone-16 Pro के लिए चार वेरिएंट हैं. 

128GB, 256GB, 512GB और 1TB

iPhone-16 Pro Max के तीन वेरिएंट हैं. 

256GB, 512GB और 1TB रखा गया है. 

अब सबसे जरूरी बात कीमत भारत में ये सभी मॉडल 13 सितंबर से फ्री आर्डर किया जा सकते हैं और 20 सितंबर से यह देश में उपलब्ध होंगे. 

iPhone-16 की कीमत करीब 79,990 है और iPhone- 16 Plus की कीमत करीब 89,990 रखी गई है. 

iPhone-16 Pro की कीमत करीब 1,19,900 और iPhone-16 Pro Max की कीमत करीब 1,44,900 रखी गई है. 

एप्पल ने एप्पल वॉच सीरीज 10 को भी इसी के साथ लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि किसी भी दूसरे एप्पल वॉच से पतला है और पहले से ज्यादा कारगर है. इसे खास तौर पर आउटडोर एक्टिविटी और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये भारत में 20 सितंबर से उपलब्ध है और 46,900 रुपए इसकी कीमत रखी गई है. 

कंपनी ने एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 भी लॉन्च किया है ये भी भारत में 20 सितंबर से उपलब्ध होगी. इसके अलावा एप्पल ने एयरपॉड्स-4 एयरपॉड्स मैक्स को भी लॉन्च किया है.