विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट मैच से संन्यास लेने का किया एलान, फैंस हुए दुखी

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट मैच से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है.

भारतीय टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन रहा है. विराट कोहली ने 123 टेस्ट क्रिकेट मैच खेले हैं और 210 परियों में 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन ‘नाबाद’ है.

स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने 30 शतक बनाए हैं साथ ही उन्होंने 31 अर्धशतक भी बनाया है.

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट मैच से संन्यास लेने का एलान अपने इंस्टाग्राम पर किया है.

(स्क्रीनशॉट फ़ोटो Virat.kohli इंस्टाग्राम)

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैंने 14 साल पहले पहली बार टेस्ट क्रिकेट के लिए बैगी ब्लू पहनी थी. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि इस ‘टेस्ट’ फॉर्मेट में मेरा सफर ऐसा रहेगा. इसने मुझे परखा, मुझे निखारा और मुझे ऐसे सबक सिखाएं जो मैं जिंदगीभर याद रखूंगा.”

कोहली ने लिखा की, “सफेद जर्सी में खेलना निजी तौर पर मेरे लिए खास रहा है. लंबे दिन और छोटे-छोटे लम्हे जो किसी को दिखाई नहीं देते, लेकिन आपके साथ हमेशा बने रहते हैं.”

उन्होंने लिखा, “इस फॉर्मेट से अलग होना, मेरे लिए आसान नहीं है- लेकिन ये (निर्णय) मुझे सही लग रहा है. मैं इसे (टेस्ट) वो सब कुछ दिया जो मेरे पास था, और इसने मुझे उससे भी बढ़कर दिया जिसकी मैं उम्मीद कर सकता था.”

विराट कोहली ने लिखा मैं इस खेल के प्रति दिल से आभार जताते हुए टेस्ट क्रिकेट मैच से अलग हो रहा हूं.

कोहली ने कहा कि उन सब लोगों की प्रति भी वे आभार जताते हैं जिनके साथ वो मैदान पर थे और हर उस शख्स के लिए जो इस सफर में उनके साथ रहें.

स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने लास्ट में लिखा मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को खुशी के साथ देखूंगा.

#269, विदा ले रहा हूँ. 🇮🇳❤

  • Related Posts

    विराट कोहली वनडे आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान पर

    भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईसीसी मेन्स रैंकिंग में ताजा अपडेट के अनुसार नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले वनडे में…

    शुभमन गिल को T-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्यों नहीं किया गया शामिल ?

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया टीम का खिलाड़ियों का नाम एलान कर दिया गया है. सबसे चौंकाने वाला फैसला ये है कि शुभमन गिल को टीम में जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…