विदेश मंत्री एस जयशंकर से राहुल गांधी ने पूछा हमले की जानकारी पहले क्यों बताया

Spread the love

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ० एस जयशंकर के दिए गए एक वीडियो बयान पर राहुल गांधी ने दोबारा सवाल पूछा. हालांकि उस वीडियो पर पीआईबी पहले ही कह चुका है.

राहुल गांधी ने एस जयशंकर के वीडियो में दिए गए बयान को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 17 मई को पोस्ट कर लिखा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की चुप्पी निंदनीय है.

राहुल गांधी ने लिखा, “इसलिए मैं फिर से पूछूंगा हमने कितने भारतीय विमान खोए क्योंकि पाकिस्तान को ‘हमले के बारे में पहले से’ पता था? यह कोई चूक नहीं थी. यह एक अपराध था. और देश को सच्चाई जानने का हक है.”

इससे पहले भी राहुल गांधी ने एस जयशंकर के वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था, “हमारे हमला शुरू करने से पहले पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध था. विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर रहे हैं कि भारत सरकार ने ऐसा किया.”

राहुल गांधी ने सरकार से दो सवाल किए थे. उन्होंने पूछा था, “पहला, इस बात की अनुमति किसने दी? दूसरा, इसके कारण हमारी एयरफोर्स ने कितने एयरक्राफ्ट गवाएं?”

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने क्या कहा?

पवन खेड़ा ने कहा, “विदेश मंत्री जयशंकर इस तरह का बयान दे रहे हैं जिससे पाकिस्तान और पूरे विश्व में हमारी हंसी उड़ रही है.”

उन्होंने कहा, “इसलिए राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि आप जवाब दीजिए…. कि पाकिस्तान को पहले चेतावनी देने से देश को क्या नुकसान हुआ. यह हमारे लिए जानना बहुत जरूरी है.

देश के कितने हवाई जहाज गिरे? और कितने आतंकी बचकर भाग गए?

आपको बता दें कि राहुल गांधी जिस वीडियो को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं, उस पर पीआईबी ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है.


Spread the love
  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    Spread the love

    Spread the loveअभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का…


    Spread the love

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है.…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…