क्या भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया? इस दावे पर पवन खेड़ा ने कहा

बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा है कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों का हवाला देते हुए ये बयान दिया था.

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

पवन खेड़ा ने इस रिपोर्ट पर तंज कसते हुए समाचार एजेंसी ANI से कहा, “प्रति व्यक्ति आय पर बात कर लें, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में बात करें.”

उन्होंने मध्य वर्ग का हवाला देते हुए कहा, ‘जो ईएमआई देने के संघर्ष से जूझ रहा है उसके बारे में बात कर लें, एमएसएमई सेक्टर की बात करें.”

आगे कहा, “45 साल का जो बेरोजगारी का रिकॉर्ड टूटा है उसके बारे में बात कर लें, तो फिर हमें समझ में आएगा कि आपके चमक-दमक वाले आंकड़ों का प्रभाव आम आदमी पर भी पढ़ रहा है.”

यह कहना तो ठीक है कि हम इस देश से या उस देश से आगे बढ़ गए, लेकिन देशवासियों से पूछिए कि वे कितना आगे हैं और कितना पीछे हैं.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नीति आयोग के इस दावे को लेकर सरकार पर तंज कसा है.

वहीं नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा, “जिस दूरदर्शिता के साथ भारत पिछले 11 वर्षों से एक विकास यात्रा पर निकला है, यह उसी का नतीजा है.”

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…