भारत में कोरोना वायरस के मामले बड़ रहें हैं किस राज्य में कितने मामले हैं जानिए

भारत में कोरोना वायरस के 1009, एक्टिव मामले पाए गए हैं जिसमें सबसे ज्यादा केरल में पुष्टि हुई है.

केरल में सबसे ज्यादा 430 सक्रिय मामले हैं, उसके बाद महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 मामलों की पुष्टि हुई है.

भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 1009 सक्रिय मामले पाए गए हैं.

कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को लेकर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर न्यूज़ एजेंसी PTI ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव से सवाल किया. उन्होंने कहा की ‘चिंता करने की कोई बात नहीं’ है.

बेशक हमने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में सुना है, लेकिन उसमें भी हल्का संक्रमण हुआ है. भारत में भी कोरोना वायरस के जो मामले आए हैं, वो माइल्ड हैं.

महाराष्ट्र और कुछ अन्य स्थानों पर कुछ मौतें हुई हैं, लेकिन ये मौतें सीधे तौर पर कोरोना वायरस से जुड़ी नहीं हैं. इन मामलों में दूसरी बीमारियां भी थी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “फिर भी हमें सतर्क और सावधान रहना होगा. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. हमने कुछ एडवाइजरी भी जारी की है.”

किस राज्य में कितने कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं

केरल- 430

महाराष्ट्र- 209

दिल्ली- 104

गुजरात- 83

तमिलनाडु- 69

कर्नाटक- 47

उत्तर प्रदेश- 15

राजस्थान- 13

पश्चिम बंगाल- 12

हरियाणा- 9

पुडुचेरी- 9

आंध्र प्रदेश- 4

मध्य प्रदेश- 2

तेलंगाना, गोवा और छत्तीसगढ़ में 1 हैं.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…