इसराइल के हवाई हमले में ग़ज़ा में 24 लोगों की हुई मौत, स्कूल से भी शव बरामद किए गए

इसराइल ने हवाई हमले में ग़ज़ा के एक स्कूल को भी निशाना बनाया स्कूल में सैकड़ों विस्थापित लोग रह रहे थे.

ग़ज़ा में हमास कि ओर से संचालित नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि स्कूल से 20 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें बच्चों के शव भी शामिल हैं.

प्रवक्ता के मुताबिक, “कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं क्योंकि रहने के लिए इस्तेमाल किया जा रहे दो कमरों में आग लग गई थी.”

हमास की ओर से चलाए जा रहे स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘स्कूल पर हमले से कुछ समय पहले, मध्य ग़ज़ा में एक घर पर इसराइली हवाई हमला हुआ. इसमें 4 लोग मारे गए.’

स्कूल में रह रहे विस्थापित लोगों को निशाना बनाने के आरोप पर इसराइल ने कहा

इसराइली सेना ने कहा है कि उसने उन, ‘लड़कों को निशाना बनाया है’ जो स्कूल के अंदर एक कमांड सेंटर चला रहे थे.

ग़ज़ा में रविवार रात इसराइल के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है.

दो अस्पताल निदेशकों ने बताया कि रविवार रात को दो अलग-अलग इसराइली हवाई हमलों में कम से कम 54 फलस्तीनियों की मौत हुई है.

ग़ज़ा में हमास की ओर से संचालित नागरिक सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि शहर में दो इमारतों पर इसराइली हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

नागरिक सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं.

एजेंसी के मुताबिक ग़ज़ा में विस्थापित परिवारों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हुए हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी ग़ज़ा में एक और इसराइली हमले में 19 लोगों की मौत हुई है.

इसराइल ने ग़ज़ा में कुछ दिन पहले ही व्यापक रूप से जमीनी अभियान शुरू कर दिया है. साथ ही हवाई हमले भी तेज कर दिए हैं.

ग़ज़ा में भुखमरी का हालात बहुत ज्यादा है इसराइल ने ग़ज़ा में 12 हप्तों से ट्रक से भरी राहत सामग्री और दवाइयां जाने पर प्रतिबंध लगाया है.

UN ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि ग़ज़ा में भुखमरी के वजह से 14000 बच्चों की जान जा सकती है.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…