
बीती रात लखनऊ सुपर जॉइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग IPL का 70वां मैच खेला जा रहा था. RCB ने LSG को हरा दिया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में 85 रन बनाएं वहीं मयंक अग्रवाल ने 23 गेंदों में 41 रन बनाएं दोनों की जोड़ी ने 45 गेंदों में 107 रनों की साझेदारी की.
जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल की तूफानी बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स को हराकर प्लेऑफ में बेंगलुरु ने दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया है.

प्लेयर ऑफ़ द मैच जितेश शर्मा ने 33 गेंद की नाबाद पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाएं. जितेश को मयंक अग्रवाल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने भी 23 गेंद की नाबाद पारी में 5 चौके लगाएं.
बेंगलुरु के दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंद में 107 रनों की अटूट साझेदारी की. यही पार्टनरशिप लखनऊ सुपर जॉइंट्स पर बहुत भारी पड़ा.
इससे पहले लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाए. इस स्कोर में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने महज 61 गेंदों में 118 रन बनाएं.
अब पंजाब किंग्स 29 मई को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. 30 मई को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होगा.
नीचे दिए गए ड्राइंग को देखकर आपको क्या समझ में आया कमेंट बॉक्स में बताइए👇

@IPL/X
कौन सि टीमें फाइनल में पहुंचेंगी?