इसराइली प्रधानमंत्री ने कहा हमास के ग़ज़ा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारे गए

मोहम्मद सिनवार इसराइल के मोस्ट वांटेड लोगों में से एक और हमास के पूर्व नेता याह्या सिनवार के भाई थे. इसराइली सेना ने दिसंबर 2023 में एक वीडियो जारी कर कहा था कि मोहम्मद सिनवार अंडरग्राउंड सुरंग से कार से जाते हुए देखे गए थे.

मोहम्मद सिनवार को लक्ष्य बनाकर दक्षिणी शहर खान यूनुस में यूरोपीय अस्पताल के प्रांगण और आसपास के क्षेत्र पर बड़ा हमला किया गया था. इस हमले में हमास का ‘भूमिगत ढांचा’ बर्बाद ही गया.

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उसकी सेना ने हमास के ग़ज़ा प्रमुख मोहम्मद सिनवार को मार दिया है.

हालांकि, “ग़ज़ा के हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने उस समय जानकारी दी थी कि 28 लोग मारे गए हैं. हमास ने न तो मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि की है और ना ही खंडन किया है.”

इसराइली सेना ने याह्या सिनवार को पिछले साल अक्टूबर में मार दिया था. याह्या सिनवार को 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना गया था.

इसराइल में 600 दिन पहले हुए हमास के हमले में करीब 1200 मारे गए थे और 251 लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था.

हमास के हमले के जवाब में इसराइल ने ग़ज़ा में सैन्य अभियान शुरू कर दिया, हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसराइल के हमले में तब से लेकर अब तक कम से कम 54,084 लोग मारे जा चुके हैं.

इसराइली सेना की गोलीबारी में लगभग 47 लोग घायल हुए

संयुक्त मानवाअधिकार कार्यालय ने कहा की ग़ज़ा में हुई गोलीबारी के कारण 47 लोग घायल हो गए हैं.

कार्यालय ने बताया है, मंगलवार को ग़ज़ा में अमेरिका और इसराइल समर्थित एक समूह द्वारा संचालित सहायता वितरण केंद्र पर भीड़ ने हमला कर दिया.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि संयुक्त राष्ट्र इस बारे में जानकारी एकत्रित कर रहा है.

अधिकारी ने बताया की यह गोलीबारी इसराइली सुरक्षा बल (IDF) की ओर से की गई थी. गोलीबारी में अधिकांश लोग गोलियां लगने के कारण घायल हुए हैं.

IDF प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों ने दक्षिणी शहर राफा में ‘ग़ज़ा ह्युमेनिटेरियन फाउंडेशन’ की साइट के बाहर हवा में चेतावनी के रूप में गोलियां दागी, लेकिन लोगों की तरफ कोई गोली नहीं चलाई गई.

ग़ज़ा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 48 अन्य लोग घायल हुए हैं. हालांकि (IDF) ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहा है.

ग़ज़ा में भुखमरी का हालात बहुत ज्यादा है कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अगर ग़ज़ा में मानवीय सहायता नहीं पहुंचा तो भूखमरी के कारण 14000 बच्चों की जान जा सकती है.

हालांकि, “इस सप्ताह के अंत तक ग़ज़ा में 10 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की योजना है.”

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे