फलस्तीन उत्तरी ग़ज़ा का अल-अवदा आखरी अस्पताल भी इसराइल ने बंद कराया

इसराइली सेना के आदेश के बाद जबालिया का अल-अवदा अस्पताल खाली कराया गया. उत्तरी ग़ज़ा इलाके में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाला आखिरी अस्पताल भी बंद हो गया है. इसके डायरेक्टर ने कहा है कि इसराइली सेना ने इस अस्पताल को तुरंत खाली करने का आदेश दिया था.

डॉ. मोहम्मद साल्हा ने बताया कि ‘2 हफ्ते की घेराबंदी’ के बाद गुरुवार शाम को जबालिया के अल-अवदा अस्पताल से मरीजों को निकाला गया.

उनके मुताबिक अब उत्तर में कोई स्वास्थ्य सुविधा काम नहीं कर रही है.

इसराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) की ओर से इस पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है.

यह मामला तब सामने आया है, जब युद्ध विराम के प्रयास जारी हैं.

हमास का कहना है कि वह युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी योजनाओं की “अच्छी तरह से समीक्षा” कर रहा है.

वहीं इस योजना के बारे में व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस पर इसराइल ने ‘हस्ताक्षर’ कर दिए हैं.

ग़ज़ा में इसराइल का सैन्य अभियान जारी है. ग़ज़ा में हमास की और से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा की पिछले 24 घंटों में इसराइली हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हुई है.

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि इसराइल ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ की योजना पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और वह हमास की ओर से औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है.

क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध के दौरान ग़ज़ा में कम से कम 54,249 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 3,986 लोग तब मारे गए हैं जब इसराइल ने फिर से हमला शुरू किया था.

दो महीने के युद्ध विराम के टूटने के बाद इसराइल ने मार्च के मध्य ग़ज़ा में हमास के खिलाफ अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू कर दिया और अभी भी इसराइल का यह अभियान जारी है.

इसराइल के हमले में हर दिन ग़ज़ा में लोगों की मौत हो रही है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे