विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई, साथ में उनके भाई को दोषी

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी जो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से भारतीय समाज पार्टी के विधायक है. कोर्ट ने विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा सुनाई है.

ये मामला साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान का है, जब अब्बास अंसारी चुनाव लड़ रहे थे. 3 मार्च 2022 को मऊ के पहाड़पुर में हुई सभा में अब्बास अंसारी ने अफसरों को ‘देख लेने’ की धमकी दी थी.

इसके बाद एसआई गंगाराम बिंद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी भाषण के सिलसिले में उन्हें ये सजा सुनाई गई है.

भाषण के दौरान विधायक अब्बास ने कहा था कि चुनाव के बाद सरकार बनी तो सभी अधिकारियों को रोक कर यहां हिसाब-किताब किया जाएगा.

हालांकि अब्बास अंसारी के वकीलों का कहना है कि वो लोग इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देंगे, लेकिन 2 साल की सजा के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता जाने का खतरा है.

अब्बास अंसारी को आईपीसी की धारा 186/153 और ए/506 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह ने दोषी पाया है.

अब्बास अंसारी के साथ ही उनके भाई मंसूर अंसारी को भी आईपीसी की धारा 120बी में दोषी करार दिया गया है.

अब्बास अंसारी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे हैं, जिनकी बांदा जेल में मौत हो गई थी.

  • Related Posts

    राजपाल यादव की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद ने बढ़ाया हांथ

    सलमान खान और अजय देवगन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने राजपाल यादव का समर्थन किया है. चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पिछले सप्ताह गुरुवार को…

    प्लेन क्रैश में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और पांच लोगों कि मौत हो गई

    महाराष्ट्र: बारामती में प्लेन क्रैश होने कि वजह से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों कि मौत हो गई है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और (एनसीपी) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…