ईरान को परमाणु समझौते के लिए अमेरिका ने प्रस्ताव भेजा है, क्या ईरान परमाणु बम बना लेगा?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने बताया कि ओमान के विदेश मंत्री बदर बिन हम्माद अल-बुसैदी ने उन्हें ‘अमेरिका के प्रस्ताव के कुछ अहम बिंदु’ तेहरान में उनकी मुलाकात के दौरान बताए गए.

अमेरिका ने ईरान को परमाणु समझौते का प्रस्ताव भेजा है जिसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने शनिवार को की.

यह प्रस्ताव उस समय आया है जब संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईरान ने यूरेनियम को और ज्यादा मात्रा में बढ़ाना शुरू कर दिया है, जो परमाणु हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा की यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने तैयार किया है, यह प्रस्ताव विस्तार से बना हुआ है और स्वीकार करने लायक है.

लेविट ने ये भी कहा की ईरान के लिए यह समझौता स्वीकार करना उसके हित में होगा.

लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “ईरान इस प्रस्ताव का जवाब अपने देश के सिद्धांतों, जनता के हितों और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए देगा.”

फिलहाल इस समझौते के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

साथ ही कैरोलिन लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साफ़-साफ़ कह चुके हैं कि ईरान को कभी भी परमाणु बम नहीं बनाने दिया जाएगा.”

फोटो में दिख रहे गले में लाल टाई लगाए हुए व्यक्ती अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं और सर पर काले कलर की पगड़ी बांधे हुए दिख रहे व्यक्ति ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई हैं.

क्या लगता है ईरान परमाणु बम बनाने में कामयाब हो पाएगा?

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…