तेज प्रताप यादव को लालूजी ने पार्टी और परिवार से निकालने पर तेज प्रताप ने क्या कहा?

लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और आरजेडी पार्टी से निकाले जाने पर रविवार को पहली बार तेज प्रताप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे प्यारे मम्मी पापा. मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास.”

“मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा.”

तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से क्यों निकाला गया?

24 मई को तेज प्रताप यादव के फ़ेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया था. इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की से बीते 12 साल के प्रेम संबंध की बात स्वीकार की थी.

हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव ने यह फ़ेसबुक पोस्ट को डिलीट करते हुए लिखा की मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक किया गया था. मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है.

इस पोस्ट के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा की, “अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी कोई प्रकार की कोई भी भूमिका नहीं रहेगी.”

उन्होंने लिखा की, “उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.”

  • Related Posts

    राजपाल यादव की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद ने बढ़ाया हांथ

    सलमान खान और अजय देवगन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने राजपाल यादव का समर्थन किया है. चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पिछले सप्ताह गुरुवार को…

    प्लेन क्रैश में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और पांच लोगों कि मौत हो गई

    महाराष्ट्र: बारामती में प्लेन क्रैश होने कि वजह से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों कि मौत हो गई है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और (एनसीपी) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…