पंजाब किंग्स की क्वालीफायर-2 में जीत, कप्तान श्रेयस अय्यर का तूफानी बल्लेबाजी

बीती रात पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग IPL का क्वालीफायर-2 मैच खेला जा रहा था. इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर का खूब बल्ला चला और अपने टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश होने के कारण से मैच देर से चालू हुई थी.

मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 203 रन बनाकर पंजाब किंग्स को 204 रन का लक्ष्य दिया.

वहीं पंजाब किंग इस लक्ष्य को बहुत आसानी से पीछा कर लिया पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 207 बनाकर इस मैच को जीत लिया.

बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का क्वालीफायर-1 मैच खेला जा रहा था लेकिन इस मैच में पंजाब किंग हार गया.

इस मैच को हारने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम लड़ाई हारे हैं, युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है.”

उस दिन पंजाब किंग्स की टीम ताश की पत्तों की तरह ढह गई थी और वो मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया था, तब श्रेयस अय्यर का दिया गया बयान बढ़-चढ़ कर कही बात लग रही थी.

लेकिन अय्यर के बातों में दम था और रविवार को उन्होंने अपने अपने बल्ले से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए करारा जवाब दिया.

दमदार छक्के जड़े, जसप्रीत बुमराह को संभलने का मौका भी नहीं दिया पर बुमराह के यॉर्कर को बखूबी संभाला और 11 साल बाद फाइनल का टिकट पंजाब को थमा दिया.

श्रेयस ने 212.80 के स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 87 रन बनाएं, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने 204 रनों का लक्ष्य 6 गेंद बाकी रहते हुए बहुत ही आसानी से पुरा किया.

श्रेयस अय्यर ने बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में बल्लेबाजी की, उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के लगाए और 5 चौके जड़े.

दोनों टीमों के लिए यह मैच टर्निंग पॉइंट कैसे बनी

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने बैटिंग करते हुए बखूबी अपना-अपना काम किया. सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 44 रन, तिलक वर्मा 44 रन, नमन धीर 18 गेंदों में 37 रन, हार्दिक पंड्या 13 गेंदों में 15 रन लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला उन्होंने सिर्फ 7 गेंदों में 8 रन ही बनाएं.

जब ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी करने उतरे तो प्रभमिश्रण सिंह को जल्दी आउट कर बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के खेमे में उम्मीद जगाई. पर जॉश इंग्लिश ने पिच पर आते ही बोल्ट को दो दमदार चौके जड़ दिए.

पंजाब किंग्स ने जब 4 ओवरों में 35 रन बना लिए तब कप्तान हार्दिक ने अपने चैंपियंस गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंद थमा दी.

जॉश इंग्लिश ने बुमराह की पहली गेंद पर चौका लगाया. एक गेंद बाद लॉन्ग ऑन पर दनदनाता हुआ छक्का जड़ा दिया. पांचवीं गेंद पर फिर चौका. तो छठी गेंद पर एक और गगनचुंबी छक्का.

हालांकि इंग्लिश आठवीं ओवर में ही 21 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए और वहां से श्रेयस अय्यर और नेहाल वडेरा ने पारी को संभाली.

अय्यर ने तो शुरुआत में पिच पर कुछ समय लिया, तब दूसरे छोर से वडेरा आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

फिर रिस टॉपली जब बॉलिंग कराने आए तो श्रेयस अय्यर ने लगातार तीन छक्के जड़ कर मैच की कमान पूरी तरह अपने हाथ में ले लिया और पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचा दिया.

मुंबई इंडियंस को रिस टॉपली का यह ओवर बहुत महंगा पड़ा.

आईपीएल का फाइनल मुकाबला चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग के बीच खेला जाएगा.

यह मुकाबला 3 जून 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होगा.

आपको क्या लगता है फाइनल में कौन सी टीम जीतेगी?

  • Related Posts

    विराट कोहली वनडे आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान पर

    भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईसीसी मेन्स रैंकिंग में ताजा अपडेट के अनुसार नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले वनडे में…

    शुभमन गिल को T-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्यों नहीं किया गया शामिल ?

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया टीम का खिलाड़ियों का नाम एलान कर दिया गया है. सबसे चौंकाने वाला फैसला ये है कि शुभमन गिल को टीम में जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…