ग़ज़ा में राहत केंद्र के पास सामग्री ले रहे लोगों पर, इसराइली सेना ने चलाई गोली

Spread the love

ग़ज़ा में इस हफ्ते राहत केंद्र तक पहुंचने की कोशिश में अब तक कई फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.

हमास संचालित सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि शनिवार सुबह लोग खाने का सामान लेने राहत केंद्र पहुंचे, तभी फायरिंग शुरू हो गई.

एजेंसी के मुताबिक ग़ज़ा के दक्षिणी हिस्से में एक राहत वितरण केंद्र के पास इसराइली सेना की फायरिंग में 6 फलस्तीनियों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं.

एक चश्मदीद के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, जब लोग राहत केंद्र की ओर बढ़ने लगे तो इसराइली सैनिकों ने गोलियां चला दी.

वहीं इसराइली सेना का कहना है कि उन्होंने केवल चेतावनी के तौर पर गोली चलाई क्योंकि एक संदिग्ध व्यक्ति उनकी ओर बढ़ रहा था.

अमेरिका और इसराइल समर्थित ग़ज़ा ह्यूमनेटेरियन फाउंडेशन GHF ने कहा कि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रित करने के लिए उन्होंने अस्थायी रूप से राहत सामग्री बांटने का अपना काम रोक दिया है.

इसके बावजूद, लोग रोजाना उस चौराहे पर इकट्ठा हो रहे हैं, जो इसराइली सैन्य इलाके की सीमा पर है और यहीं से होकर उन्हें राहत केंद्र जाना होता है.

इजरायली डिफेंस फोर्सज IDF ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने ग़ज़ा के लोगों को पहले ही बता दिया था कि यह इलाका रात के वक्त एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र बन जाता है.

GHF ने बताया कि शनिवार को वो खाना नहीं बांट सके क्योंकि उन्हें हमास की ओर से धमकियां मिली थीं. हालांकि, हमास ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार किया है.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, आने वाले महीनों में ग़ज़ा में लगभग 5 लाख लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा.

ग़ज़ा में हमास की और से अभी भी 56 लोगों को बंधक बनाकर रखा गया है, जिनमें से कम से कम 20 के जीवित होने की संभावना है.

हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ग़ज़ा में 7 अक्टूबर 2023 के बाद से अब तक कम से कम 54000 लोग मारे गए और लाखों लोग घायल हैं.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…