एयर इंडिया ने बताया- अहमदाबाद से लंदन जा रहे प्लेन में किस देश के कितने यात्री सवार थे

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 आज हादसे का शिकार हो गया. एयर इंडिया ने क्रैश हुए फ्लाइट में सवार यात्रियों की जानकारी दी है.

एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ है. ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था.

फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से उड़ान भरा था, जिसमें 242 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे.

ये फ्लाइट बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट था. फ्लाइट में सवार 242 लोगों में से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रितानी, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाल के नागरिक थे.

साथ ही एयर इंडिया ने बताया है कि घायलों के इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है. एयर इंडिया ने 1800 5691 444 एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

यह हॉटलाइन नंबर सिर्फ इस हादसे से जुड़ी सूचना के लिए जारी किया गया है.

अहमदाबाद पुलिस ने भी फ्लाइट दुर्घटना के संबंध में पुलिस इमरजेंसी सेवाओं और जानकारी के लिए अहमदाबाद सिटी पुलिस एमरजेंसी नंबर 07925620359 जारी किया है.

एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने प्लेन क्रैश होने पर क्या कहा

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दुख जताया. उनका बयान टाटा ग्रुप ने अपने अधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. एयर इंडिया टाटा ग्रुप की कंपनी है.

टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के हवाले से एक्स पर लिखा, “बहुत दुख के साथ मैं यह पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 हादसे का शिकार हुई है. इस भयवाह हादसे से प्रभावित लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं.”

चंद्रशेखरन की ओर से कहा गया, “फिलहाल हमारी प्राथमिकता सभी प्रभावितों और उनके परिवारों को सहायता देने पर है. हम मौके पर मौजूद इमरजेंसी रिस्पांस टीमों की मदद करने और हादसे के प्रभावितों के लिए जरूरी मदद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…