
इसराइल ने ईरान पर हमला करने के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सलाह जारी की है.
भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ईरान में सभी भारतीयों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वह सतर्क रहें.”
सभी नागरिक अनावश्यक गतिविधियों से बचें और दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें.
इसराइल ने कहा है कि उसने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं.
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक तेहरान और तेहरान के अलावा दूसरे शहरों में भी इसराइल ने रिहायशी इलाकों पर हमला किया है.
समाचार एजेंसी रायटर्स ने ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से कहा है कि मारे जाने वालों में बच्चे भी शामिल हैं.