
इसराइल ने ईरान पर हमला किया है. हमले के बाद तेल अविव में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सलाह जारी की है.
भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इसराइल के वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसराइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.”
सभी नागरिक इसराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड के बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें.
दूतावास ने सलाह दी है कि सभी भारतीय नागरिक सावधानी बरतें और देश के अंदर अनावश्यक यात्रा करने से बचें. इसके अलावा सुरक्षा शेल्टरों के करीब रहें.
इसराइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. ईरान की तरफ से जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए इसराइल के रक्षा मंत्री ने आपातकाल लागू कर दिया है.