ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली परमाणु वार्ता रद्द हुआ

Spread the love

ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने कहा की रविवार को मस्कट में होने वाली ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता अब नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली ईरान और अमेरिका परमाणु वार्ता का अगला दौर आगे नहीं बढ़ेगा. लेकिन कूटनीति और बातचीत ही स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता है.

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने कहा था कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखना ‘अनुचित’ है.

ओमान दोनों देशों ईरान और अमेरिका के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता को लेकर मध्यस्थता कर रहा है.

इस बीच इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनके देश का लक्ष्य ईरान की ओर से परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे दोहरे खतरे को विफल करना है और इसराइल ने अपने लक्ष्य हासिल कर लिए हैं.

नेतन्याहू ने कहा, “हम ये बर्दाश्त नहीं कर सकते कि वे 20000 मिसाइलों के उत्पादन की क्षमता बना लें. इसलिए हमने उनकी उत्पादन क्षमताओं को बर्बाद करने के लिए कार्रवाई की और यही IDF अभी कर रहा है.”

“हमने तेहरान के लिए एक रास्ता तैयार कर लिया है. बहुत जल्द आप तेहरान के आसमान में इसराइली विमान, इसराइली वायु सेना और हमारे पायलटों को देखेंगे.”

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने चेतावनी दी है कि अगर इसराइल ने हमलें जारी रखें तो उन्हें और ‘कठोर’ जवाब के लिए तैयार रहना होगा.

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, पेजेश्कियान ने कहा, “जायनिस्ट आक्रामता जारी रहने पर ईरानी सशस्त्र बलों की ओर से अधिक कठोर और शक्तिशाली जवाब दिया जाएगा.”

ऐसा कहा जा रहा है कि पेजेश्कियान ने कथित तौर पर ये टिप्पणी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ फोन पर बातचीत के दौरान की.

बता दें, कि इसराइल ने शुक्रवार को ईरान के कई अलग-अलग जगहों पर हमला किया था, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.

इसराइल ने कहा कि वह ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है.

वहीं, इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामीन नेतन्याहू ने कहा इसराइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करने के लिए हमने एक टारगेटेड सैन्य अभियान किया है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…