ईरान की राजधानी तेहरान में रह रहे भारतीय लोगों के लिए दूतावास ने एडवाइजरी जारी की

ईरान और इसराइल के बीच बढ़ रहे संघर्ष को देखते हुए ईरान स्थित भारत के दूतावास ने तेहरान में रह रहे भारतीयों को शहर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है.

भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी भारतीय नागरिक, जो अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाने की सलाह दी जाती है.”

वहीं, जो भारतीय नागरिक तेहरान में है और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उन्हें तुरंत तेहरान स्थित भारतीय दूतावास को अपना लोकेशन और नंबर देने के लिए कहा गया है.

भारतीय दूतावास ने संपर्क करने के लिए ये तीन नंबर जारी किए हैं – +989010144557, +989128109115, +989128109109

इससे पहले, इसराइल स्थित चीनी दूतावास ने भी अपने नागरिकों को जल्द से जल्द इसराइल छोड़ने को कहा है.

चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए इसराइल छोड़ दे क्योंकि इसराइली हवाई क्षेत्र बंद हैं.

बता दें कि ईरान पर इसराइल ने हमला किया था इस हमले में ईरान के सैन्य कमांडर और वैज्ञानिकों की मौत हो गई थी.

इसराइली हमले का जवाबी कार्रवाई में ईरान इसराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…