ईरान-इसराइल के युद्ध पर G7 का बयान आया है, नेताओं ने क्या कहा जानिए

Spread the love

ईरान और इसराइल के युद्ध पर कनाडा के कानानास्किस में हो रहे G7 शिखर सम्मेलन के नेताओं ने ईरान और इसराइल के हालात पर बयान जारी किया है.

इसमें कहा गया है, “हम, G7 के नेता, मध्य-पूर्व में शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं.”

G7 नेताओं ने कहा है कि ‘इसराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है.’

G7 नेताओं की ओर से जारी बयान में ईरान को ‘क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का असल स्रोत’ कहा गया है.

G7 नेताओं ने कहा, “हम लगातार कहते रहे हैं कि ईरान परमाणु हथियार कभी हासिल नहीं कर सकता है.”

बयान में कहा गया, “ईरानी संकट के समाधान से मध्य-पूर्व में युद्ध की स्थिति में व्यापक कमी आएगी, जिसमें ग़ज़ा में युद्धविराम भी शामिल है.”

G7 नेताओं ने ये भी कहा है कि वे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को लेकर सतर्क रहेंगे और बाजार की स्थिरता की रक्षा के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार रहेंगे.

बता दें की, G7 देशों का शिखर सम्मेलन कनाडा के कानानास्किस में हुआ है.

ईरान और इसराइल का G7 के नेताओं ने इसलिए जिक्र किया क्योंकि कुछ दिन पहले इसराइल ने ईरान पर हमला किया था इस हमले में ईरान के सैन्य कमांडर सहित वैज्ञानिकों की मौत हो गई थी.

इसराइल के हमले के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल, रॉकेट और ड्रोनों से हमला कर रहा है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…