
इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने लेबनान के हिज़्बुल्लाह समूह को सावधानी बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि इसराइल को धमकाने वाले “आतंकवादियों” के प्रति उसका धैर्य समाप्त हो गया है.
काट्ज़ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हिज़्बुल्लाह महासचिव अपने पूर्ववर्तियों से कोई सबक नहीं सीख रहे हैं और ईरानी तानाशाह के आदेश के अनुसार इसराइल के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं.”
हिज़्बुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह कि पिछले वर्ष हिज़्बुल्लाह के विरुद्ध इसराइल के अभियान के दौरान हत्या कर दी गई थी.
“मैं लेबनानी प्रतिनिधि को सुझाव देता हूं कि वे सावधान रहें और समझें कि इसराइल ने उन आतंकवादियों के साथ धैर्य खो दिया है जो उसे धमकी देते हैं.”
हिज़्बुल्लाह के प्रमुख नईम कासिम ने गुरुवार को कहा कि लेबनानी समूह ईरान के खिलाफ “क्रूर इसराइल-अमेरिकी आक्रमण” के खिलाफ अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा.