खामेनेई ने कहा, ईरान में विरोध प्रदर्शन ‘देश के साहस’ को दर्शाता है

Spread the love

बीते शुक्रवार को ईरान में लोग जुमे की नमाज अदा करने के बाद सड़कों पर उतर आएं और इसराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे.

पिछले सप्ताह इसराइल द्वारा ईरान पर अचानक हमला किए जाने के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई छिपे हुए हैं, लेकिन उनका सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय बना हुआ है.

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में ईरान में शुक्रवार को किए गए विरोध प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने “हमारे प्यारे देश के साहस के साथ-साथ अपनी तर्कसंगतता और आध्यात्मिकता की ताकत का भी प्रदर्शन किया है.”

वहीं, इसराइली अधिकारियों ने बार-बार संकेत दिया है कि वे अपने सैन्य अभियान में ईरान के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहे हैं, इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कल कहा कि खामेनेई “अब और अस्तित्व में नहीं रह सकतें.”

ईरान ने कहा कि वह इसराइल के हमले के दौरान अपने परमाणु कार्यक्रम के भविष्य पर चर्चा नहीं करेगा.

इसराइल के दूत ने कहा कि उनका देश ईरान में अपने हमलों के लिए माफी नहीं मांगेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह में यह निर्णय लेंगे कि अमेरिका, ईरान पर हमला करने में इसराइल का साथ देगा या नहीं.

इसराइल 13 जून को ईरान पर हमला किया था इस हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य कमांडर और वैज्ञानिकों की मौत हो गई थी.

ईरान जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर हाइपरसोनिक मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल, रॉकेट और ड्रोनों से लगातार हमला कर रहा है और अभी भी दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…