नीरज चोपड़ा जूलियन वीबर को हराकर पेरिस में डायमंड लीग खिताब जीता

भारत के स्टार जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर गोल्ड पर निशाना लगाया और पेरिस डायमंड लीग 2025 की मेन्स जेवलिन थ्रो इवेंट में चोपड़ा ने कमाल कर दिया.

पेरिस में हुए डायमंड लीग 2025 के जेवलिन थ्रो इवेंट के रोमांचक मुकाबले में चोपड़ा ने नंबर वन का स्थान अपने नाम किया.

यह मुकाबला शुक्रवार को पेरिस के स्टेड सेबेस्टियन शारलेती स्टेडियम में हुआ.

नीरज चोपड़ा ने पेरिस में हुए इस इवेंट में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के जूलियन वीबर को हराया.

नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का ख़िताब जीत लिया है.

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 88.16 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया और इसी ने उन्हें जीत भी दिलाई. वहीं जर्मनी के जूलियन वीबर ने 87.88 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहें और ब्राजील के मौरिसियो लुइज दा सिल्वा ने 86.62 मीटर की थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहें.

नीरज चोपड़ा दूसरे प्रयास में 85.10 मीटर का थ्रो किया.

हालांकि, इसके बाद चोपड़ा तीन प्रयास तक फ़ाउल रहें. वहीं, छठे प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर दूर भाला फेंका.

पिछले दो मुकाबले में वीबर ने दी थी मात

इससे पहले 16 मई 2025 को दोहा में आयोजित डायमंड लीग में जूलियन वीबर ने 91.06 मीटर का थ्रो कर पहले स्थान पर रहें, जबकि नीरज चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहें.

इसके बाद 23 मई को पोलैंड में हुए जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल टूर्नामेंट में भी जूलियन वीबर ने बाजी मारी. उस मुकाबले में वीबर ने 86.12 मीटर और नीरज चोपड़ा 84.14 मीटर दूरी फेंकी.

इन दोनों ही मुकाबलों में जूलियन वीबर नीरज चोपड़ा पर भारी पड़े.

  • Related Posts

    विराट कोहली वनडे आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान पर

    भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईसीसी मेन्स रैंकिंग में ताजा अपडेट के अनुसार नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले वनडे में…

    शुभमन गिल को T-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्यों नहीं किया गया शामिल ?

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया टीम का खिलाड़ियों का नाम एलान कर दिया गया है. सबसे चौंकाने वाला फैसला ये है कि शुभमन गिल को टीम में जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…