संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा हमले किए जाने के बाद क्या कहा

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है अमेरिकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एंटोनियो गुटेरेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं आज ईरान के खिलाफ अमेरिका की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई को लेकर बहुत चिंतित हूं. यह कदम उस इलाके में तनाव और बढ़ा सकता है, जो पहले ही काफी नाजुक हालात में है और ये अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सीधे खतरा है.”

“इस बात की आशंका बढ़ रही है कि यह संघर्ष तेजी से नियंत्रण से बाहर हो सकता है. जिससे आम नागरिकों, पूरे क्षेत्र और दुनिया को भारी नुकसान हो सकता है.”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से हालात को और बिगड़ने से रोकने और यूएन चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की अपील की है.

एंटोनियो गुटेरेस ने आगे लिखा, “इस संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है. कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है और शांति एकमात्र उम्मीद है.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर हमलों की जानकारी दी है.

इन हमलों की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर दी है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…