ईरान के ताजा हमले में इसराइल के तेल अविव शहर में 16 लोग घायल

ईरान की ओर से किए गए इसराइल पर हमले में 16 लोग घायल हुए हैं. क्षतिग्रस्त इमारतों की अंदर फंसे हुए लोगों की तलाश की जा रही है.

इसराइली इमरजेंसी सर्विस मैगन डेविड एडोम MDA का कहना है कि रविवार को ईरान की ओर से किए गए हवाई हमलों में 16 लोग घायल हुए हैं जिनकी इलाज चल रही है.

इन हमलों में घायल हुए 16 लोगों में से एक 30 साल का व्यक्ति भी शामिल है, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बाकी 15 लोगों को हल्के-फुल्के चोट लगी है.

इससे पहले, MDA ने बताया था कि रविवार सुबह को ईरानी हवाई हमलों में 11 लोग घायल हुए थें.

वहीं, इसराइली पुलिस ने बताया कि ईरान के हमलों के बाद तेल अविव में एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है.

इस क्षतिग्रस्त इमारत से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. उन छह लोगों को मामूली सी चोटें आई है.

इसराइली पुलिस ने ये भी बताया कि अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए लोगों की तलाशी की जा रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर हमलों की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर दी है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे