इसराइली प्रधानमंत्र बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमति जताई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव पर इसराइल ने ईरान के साथ सहमति व्यक्ति है.

इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि इसराइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ युद्धविराम के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है.

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि युद्धविराम अब प्रभावि है और ट्रंप ने दोनों पक्षों से इसका उल्लंघन न करने का आग्रह किया था.

यह घोषणा ईरान द्वारा इसराइल पर कई मिसाइलों के हमले के बाद की गई, जिसमें इसराइल के दक्षिणी शहर बीर्शेबा में कम से कम 4 लोग मारे गए.

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि इसराइल के साथ युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं हुआ है, लेकिन अगर इसराइल अपने “अवैध” हमलों को रोक दे तो तेहरान हमले रोक देगा.

ट्रंप की यह घोषणा कतर में अल उदीद एयर बेस पर ईरानी मिसाइल हमले के तुरंत बाद आई, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “यह मानते हुए की सब कुछ वैसा ही चल रहा है जैसा चलना चाहिए, और ऐसा ही होगा, मैं दोनों देशों, इसराइल और ईरान को बधाई देना चाहूंगा कि उनके पास वह सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता है जिससे वे उस युद्ध को समाप्त कर सकें जिसे ’12 दिवसीय युद्ध’ कहा जाना चाहिए.”

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे