ईरान को अमेरिका ने परमाणु संवर्धन को पूरी तरह रोकने को नहीं कहा है

Spread the love

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि अमेरिका ने संवर्धन प्रक्रिया को पूरी तरह रोकने का अनुरोध नहीं किया था.

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची का कहना है कि अमेरिकी वार्ताकारों ने तेहरान से “अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को रोकने” के लिए नहीं कहा है.

यह बात अब्बास अरागची ने अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क एमएसएनबीसी के ‘मॉर्निंग शो’ कार्यक्रम के दौरान साक्षात्कार में कहा, “हमने किसी भी प्रकार के निलंबन का प्रस्ताव नहीं दिया है और संयुक्त राज्य अमेरिका ने संवर्धन को पूरी तरह से रोकने का कोई अनुरोध नहीं किया है.”

यह बयान बिल्कुल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों के बयानों के विपरीत है, क्योंकि बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि ईरान को किसी भी स्तर पर यूरेनियम संवर्धन करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

ईरान के वरिष्ठ राजनयिक ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता का अगला चरण अगले दो से तीन दिनों में वाशिंगटन को संभावित समझौते का मसौदा प्रस्तुत करना है.

उन्होंने यह भी कहा कि, “हम अभी जिस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, वह यह सुनिश्चित करना है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम, जिसमें संवर्धन भी शामिल है, शांतिपूर्ण हो और हमेशा के लिए शांतिपूर्ण बना रहे.”

ईरान हमेशा से कहता आया है कि वह किसी भी परस्थिति में संवर्धन को पूरी तरह से बंद नहीं करेगा.

वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय ने आज अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से घोषणा की कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अरागची से देश के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बात की.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *