ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमाल करता है तो वह पहले कभी न देखी गई ताकत का इस्तेमाल करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावानी दी है कि वह अमेरिका और इजरायल के हमलों में ख़ामेनेई की हत्या के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका या इजरायल पर हमाल करने से परहेज करे.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “ईरान ने कहा है कि वे आज हमला करेंगे, एक ऐसा भीषण हमला जैसा पहले कभी नहीं हुआ. लेकिन बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर अभूतपूर्व शक्ति से हमला करेंगे.”

यह बयान रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के जवाब में अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर हमाल करने की घोषणा के बाद आया है.

ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा था कि, “ईरान की सशस्त्र सेनाएं कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ इतिहास का सबसे ख़तरनाक हमाल शुरू करेंगी.”

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा, “ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद ईरान एक कठिन दौर से गुजरेगा.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा, ” इस्लामी गणराज्य के पूर्व सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई की हत्या की पुष्टि करने के बाद, मसूद पेज़ेश्कियन ने एक संदेह में कहा कि “इस जघन्य अपराध का बदला लिया जाएगा” और इस बार भी, अपनी पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ, इस्लामी राष्ट्र और दुनिया के स्वतंत्रा लोगों के समर्थन से, हम इस जघन्य अपराध के अपराधियों और कमांडरों को पश्चाताप करने के लिए मजबूर करेंगे.”

उन्होंने ये भी कहा कि अली ख़ामेनेई ने 37 वर्षों तक बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता के साथ इस्लामी मोर्चा का नेतृत्व किया और उनकी मृत्यु के बाद ईरान एक कठिन दौर से गुजरेगा.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…