अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें…
उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी है. दोनों एक दूजे के हो गए हैं. अब दोनों कपल आधिकारिक तौर पर पति पत्नी बन गए हैं.

फ़ोटो – @iamRashmika/X
श्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर स्थित ITC मोमेंटोस होटल में एक निजी समारोह में हुई है. इस शाही डेस्टिनेशन वेडिंग में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए, जहाँ शादी की रस्मे तेलगु और कोडवा रीति-रिवाजों से संपन्न हुई.
शादी से जुड़ी खास बातें:
• वेन्यू (Venue): उदयपुर के अरावली हिल्स के पास स्थित लग्जरी रिसॉर्ट ‘ITC मोमेंटोस.’
• रस्मे: सुबह विजय के परिवार की तेलगु रस्मे हुई, जबकि शाम को रश्मिका के कोडवा रिवाजों से फेरे हुए.
• हल्का-फुल्का जश्न: शादी से पहले फूल पार्टी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था.
• ग्रैंड रिसेप्शन: शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित कि जाएगी.
रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है.
