झारखंड: रांची से एक मरीज को दिल्ली इलाज के लिए लेकर जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. विमान में मरीज समेत सात लोग सवार थे.
झारखंड: के चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक की कसरिया गांव में सोमवार रात को विमान क्रैश हो गया, विमान में ( 2 क्रू मेंबर समेत) 7 लोग सवार थे.
यह रेडबर्ड एयरवेज़ प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV था, जो मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एंबुलेंस) सेक्टर रांची-दिल्ली पर उड़ान भर रहा था.
एयरक्राफ्ट ने रांची से 19:11 IST पर उड़ान भरी थी.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेश विनोद कुमार ने बताया कि शाम 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से विमान का संपर्क अचानक टूट गया. संपर्क टूटते ही तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.
चतरा के SP सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया, “हमें सुबह करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली, जंगली इलाका होने के कारण यहां पहुंचना मुश्किल था. दिल्ली की टीम जांच के लिए यहां आएगी और ब्लैक बॉक्स बरामद करने की कोशिश करेगी.”
उन्होंने कहा, “हम लोगों ने बॉडी रिकवर कर ली है, जो लोग यहां आ रहे हैं, उनसे हमारी विनती है कि वे लोग फोर्स के साथ कोऑपरेट करें, यहां डॉक्टरों कि टीम बुलाई गई है, रेस्क्यू टीम यहां नहीं पहुंच पा रही थी क्योंकि यह जंगली इलाका है.”