अखिलेश यादव ने जाती जनगणना और आरक्षण को लेकर बीजेपी को बेशर्म कहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाती जनगणना मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जनगणना की अधिसूचना में जाति का कॉलम तक नहीं है, गिनेंगे क्या. जातिगत जनगणना भी भाजपा का जुमला है. भाजपा का सीधा फार्मूला है, न गिनती होगी, ना आनुपातिक आरक्षण-अधिकार देने का जनसांख्यिकीय आधार बनेगा. जातिगत जनगणना न करना पीडीए समाज के खिलाफ़ भाजपाई साजिश है.

आज भाजपा पर भरोसा करने वाले अपने को ठगा हुआ ही नहीं बल्कि घोर अपमानित भी महसूस कर रहे हैं. भाजपा में जो कार्यकर्ता या नेता अब तक जातिगत जनगणना करवाने का दावा कर रहे थे, वो अब अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे. वो अब अगले से भाजपाई पट्टा और घरों, दुकानों, वाहनों से भाजपा का झंडा उतारने के लिए मजबूर हैं.

पीडीए को अपने मान-सम्मान, आरक्षण और अधिकार की लड़ाई ख़ुद लड़नी होगी.

अब जब विरोध होगा तो ‘छलजीवी भाजपा’ फिर कहेगी ये टाइपिंग मिस्टेक हो गई. भाजपा अब इतनी बुरी तरह एक्सपोज हो गई है कि सबको मालूम है कि अपनी गलत मंसूबों के भंडाफोड़ होने के बाद आगे क्या करेगी. दरअसल ये भाजपाई चालाकी नहीं, भाजपाई बेशर्मी हैं.

  • Related Posts

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    पश्चिम बंगाल में एक इक़बाल नामी युवक हमेशा पानी में रहता था, उसकी इलाज़ में सहयोग के लिए अंबानी परिवार आया आगे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा के…

    राजपाल यादव की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद ने बढ़ाया हांथ

    सलमान खान और अजय देवगन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने राजपाल यादव का समर्थन किया है. चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पिछले सप्ताह गुरुवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे