अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद को दिलाई जीत आउट होने पर दिग्वेस राठी के साथ बकझक

अभिषेक शर्मा ने अपने बल्लेबाजी का जादू दिखाते हुए ‘बीती रात 19 मई’ को SRHvsLSG के विरुद्ध 20 गेंदों पर 59 रन बनाएं. वहीं IPL 2025 में हैदराबाद ने लखनऊ को प्लेऑफ से नॉकआउट कर दिया.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने रिकॉर्ड 206 रनों को सफलतापूर्वक चेज किया तो इसमें सबसे बड़ा किरदार अभिषेक शर्मा का रहा है.

लेकिन अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से कहीं ज्यादा चर्चा उनके आउट होने पर दिग्वेश राठी के ‘नोटबुक सिग्नेचर’ वाले जश्न और उसके बाद जो कुछ भी मैदान में हुआ, उसकी चर्चा खूब हुई.

दरअसल मैच के सातवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने रवि बिश्नोई की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जमाने का कारनामा किया.

एक लॉन्ग ऑन, दूसरा लॉन्ग ऑफ, तीसरा स्ट्रेट ड्राइव और चौथा लेग साइड बाउंड्री पर चार छक्का लगाया. इसी के साथ 18 गेंदों पर 50 रन भी पुरा कर ली.

20 से कम गेंदों पर अभिषेक ने चौथी बार 50 रन बनाई और IPL में ऐसा करने वाले एकमात्र क्रिकेटर निकोलस पूरन के रिकॉर्ड की बराबरी की.

दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच हुई बहस

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अभिषेक शर्मा ने स्कोर केवल 7.2 ओवर में ही 99 रन पर पहुंचा दिया लेकिन तभी अभिषेक दिग्वेश राठी के गेंद पर आउट हो गए.

अभिषेक शर्मा ने राठी के गेंद पर आगे निकल कर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन शार्दुल ठाकुर ने कैच पकड़ लिया.

दिग्वेश राठी ने अपना सिग्नेचर वाला सेलिब्रेशन किया और साथ ही आक्रामक अंदाज में हाथ के इशारे से अभिषेक को बाहर जाने का इशारा भी किया.

आउट होने से निराश अभिषेक को राठी का यह अंदाज शायद पसंद नहीं आया और अभिषेक ने इसका विरोध किया.

अंपायरों और बाकी खिलाड़ियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति संभली.

यह वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और तरह-तरह के कमेंट आने लगे.

हालांकि मैच के बाद बीबीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और लखनऊ के असिस्टेंट कोच विजय दहिया अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी से बात करते दिखे.

फिर दोनों खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी बात करने के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाते दिखे.

भले ही दिग्वेश राठी अपने सिग्नेचर स्टाइल से विवादों में हैं पर ऋषभ पंत के लिए राठी एक सौगात के रूप में टीम में आए हैं. दिग्वेश राठी की गेंदबाजी लगातार चर्चा में है और इस मैच में भी राठी ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया.

दिग्वेश राठी इस टूर्नामेंट में लखनऊ के लिए सबसे अधिक बल्लेबाजों को (14 विकेट) आउट कर चुके हैं, तो इस मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन भेजा.

खुद ऋषभ पंत भी मानते हैं कि राठी उनकी टीम के लिए एक अच्छा संकेत हैं.

मैच के बाद पंत ने कहा, “राठी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया यह उनका पहला सीजन है. उन्होंने जैसी गेंदबाजी की वो देखने लायक थी. राठी हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है.”

बेशक बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत के लिए यह भूल जाने वाला सीजन रहा हो लेकिन कमजोर गेंदबाजी के बाद भी पंत के टीम गुजरात, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और राजस्थान को हराया है.

लखनऊ प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुका है. अब केवल मुंबई और दिल्ली की टीम बची है और इन दोनों के बीच बुधवार को वानखेड़े में मुकाबला होने वाला है.

  • Related Posts

    विराट कोहली वनडे आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान पर

    भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईसीसी मेन्स रैंकिंग में ताजा अपडेट के अनुसार नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले वनडे में…

    शुभमन गिल को T-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्यों नहीं किया गया शामिल ?

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया टीम का खिलाड़ियों का नाम एलान कर दिया गया है. सबसे चौंकाने वाला फैसला ये है कि शुभमन गिल को टीम में जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे