अमेरिकी सेना ने दावा किया कि अब्राहम लिंकन युद्धपोत की ओर उड़ रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया

अमेरिका का कहना है कि विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन की ओर उड़ रहे एक ईरानी शाहिद-139 ड्रोन को अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान ने निशाना बनाकर मार गिराया है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने एक बयान में कहा, “विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन के एक एफ-35 लड़ाकू विमान ने जहाज और उसके चालक दल की रक्षा के लिए आत्मरक्षा में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया है.”

उन्होंने कहा कि जब ड्रोन जहाज के पास पहुंचा, तब वह जहाज ईरानी तट से लगभग 500 मील दूर था. कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि किसी भी अमेरिकी उपकरण को नुकसान नहीं पहुंचा और कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ.

यह घटना ऐसे समय में घटी है जब राजनयिक ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता करने कि कोशिश कर रहे हैं , और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी युद्धपोत ईरान की ओर बढ़ रहे हैं और यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो इसके “बुरे परिणाम” हो सकते हैं.

व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत के पास उड़ रहे एक ईरानी ड्रोन को गिराए जाने के बावजूद, विटकॉफ की इरानियों से मिलने की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इस सप्ताह के अंत में ईरानी अधिकारियों से बात करेंगे.”

विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन ने 14 जनवरी को दक्षिण चीन सागर से मध्य पूर्व कि अपनी यात्रा शुरू की थी और खबरों के अनुसार वह अब ओमान के तट के पास है.

व्हाइट हाउस के एक अन्य प्रवक्ता ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा कूटनीति का अनुसरण करने के इच्छुक हैं, लेकिन इसके लिए दोनों पक्षों से गंभीरता और प्रतिबद्धता की आवश्यकता है.”

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…