
अहमदाबाद एयरपोर्ट को विमान हादसे के बाद कुछ घंटे के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन अब चालू कर दिया गया है.
यह जानकारी अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया गया है.
बताया गया कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया है. अहमदाबाद हवाई अड्डा अब सीमित उड़ानों के साथ चालू हो गया है.
साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें.
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया का यात्री विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरा ؛ इस विमान मे उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया.
इस विमान में 242 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे.