अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन दुर्घटनाग्रस्त में 204 लोगों की मौत की पुष्टि

Spread the love

अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया का विमान 242 यात्री और क्रू मेंबर्स को लेकर लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरा उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया.

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने 204 लोगों को मारे जाने की पुष्टि की है.

कमिश्नर ने कहा, “कुछ सर्वाइवर हो सकते हैं लेकिन अभी तक हमें 204 लोगों के शव बरामद हुए हैं.”

आगे कहा कि 41 लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है और राहत और बचाव कार्य जारी है.

एयरलाइन ने यात्रियों की जानकारी देने के लिए एक हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 स्थापित की है.

चीफ़ ऑफ़ डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एवियेशन (डीजी) फ़ैज़ किदवई ने जानकारी दी की, “बी787 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट की उड़ान भर रहा था वो वहां से एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.”

विमान ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी और टेक ऑफ करने के 5 मिनट बाद ही क्रैश हो गया. विमान के मेन पायलट सुमित सभरवाल थे और को-पायलट क्लाइव कुंदर थे. विमान में 230 वयस्क यात्री, 2 नवजात शिशु और 10 क्रू मेंबर्स थे.

एयरलाइन के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 7 डच नागरिक सवार थें.

यह फ्लाइट एयर इंडिया की थी जिसकी फ्लाइट संख्या एआई171 था. यह फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन गैटविक एयरपोर्ट के लिए जा रही थी.


Spread the love
  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    Spread the love

    Spread the loveअभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का…


    Spread the love

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है.…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…