ईरान से भारतीय छात्रों को स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली लाया गया, तेहरान की स्थिति सुनाया

ईरान से 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. सबसे पहले छात्रों को आर्मीनिया लाया गया और वहां से उन्हें स्पेशल फ्लाइट के जरिए दिल्ली लाया गया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 18 जून को बताया था कि 17 जून को ईरान के उत्तरी हिस्से से 110 स्टूडेंट को सुरक्षित निकाला गया है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए “ऑपरेशन सिंधु” शुरू किया है.

एक छात्र यासिर गफ्फार ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “मैंने वहां बहुत कुछ देखा… मिसाइल हमले देखें… मैं रात में तेज आवाजें सुनीं… मैं भारत पहुंचकर खुश हूं… जब हालात ठीक हो जाएंगे तब हम फिर से ईरान जाएंगे…”

वहीं छात्रा गजल ने कहा, “वापस आकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है… भारतीय दूतावास ने हमें बहुत अच्छे से रेस्क्यू किया. हम उनके बहुत आभारी हैं… तेहरान में स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन हम जहां रहते थे, उर्मिया, वहां दूसरे शहरों की तुलना में स्थिति ठीक थी.”

MBBS छात्र “ऑपरेशन सिंधु” के तहत ईरान से निकाले जाने पर कहा, “हम अपने देश में वापस आकर बहुत खुश हैं. वहां स्थिति वाकई बहुत खराब है. हमने देखा कि ईरान ने मिसाइलों को दागा और उन्हें रोका. हमें निकालने के लिए हम सरकार के आभारी हैं.”

ईरान से निकाले जाने पर छात्र ने कहा, “मुझे भारतीय होने पर गर्व है. धन्यवाद भारत सरकार.”

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…