इसराइल की ओर से किए गए हमले में ईरानी सेना के इंटेलिजेंस चीफ़ और डिप्टी मारे गए

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इसराइल की ओर से किए गए हमले में रविवार को इस्लामिक रिवाॅल्युशनरी गार्ड्स कोर IRGC के इंटेलिजेंस यूनिट के प्रमुख मोहम्मद काजेमी की मौत हो गई है.

IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी और ईरान के सरकारी टीवी ने कहा है कि काजेमी के अलावा उनके डिप्टी हसन मोहकेक और कमांडर मोहसिन बाकेरी की भी इसराइल हमलों में मौत हुई है.

इससे पहले एक इंटरव्यू में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा था, “मैं आपको बता सकता हूं कि हमने ईरान के इंटेलिजेंस चीफ़ और डिप्टी को मार दिया है.”

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार से लेकर अब तक इसराइली हमलों में 224 लोग मारे गए और 1000 से अधिक घायल हुए हैं.

वहीं, इसराइल की इमरजेंसी सर्विस का कहना है कि ईरान के मिसाइल हमलों में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “जिस तरह मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच डील करवाई है, उस तरह ईरान-इसराइल के बीच भी समझौता करवा सकता हूं.”

ट्रंप ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के मामले में दो बेहतरीन नेताओं के बीच बातचीत में तर्क, सामंजस्य और विवेक लाने के लिए मैंने अमेरिका के व्यापार का इस्तेमाल किया, उन्होंने तुरंत फैसला लिया और रुक गए (युद्ध रोक दिया).”

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…